RRB Group D 2025: रेलवे ग्रुप डी क्या है? और इसमें क्या काम होता है?

WhatsApp WhatsApp Group
Join Now
Telegram Telegram Group
Join Now

RRB Group D 2025: रेलवे में आरआरबी का पूरा नाम रेलवे भर्ती बोर्ड है। इस भर्ती बोर्ड के द्वारा रेलवे के विभिन्न जोनों में ग्रुप A, B, C, D के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पदों पर भर्ती की जाती है।  इनमें से आरआरबी ग्रुप डी निम्न स्तर की भर्ती हैं जिसके द्वारा रेलवे में विभिन्न विभागों में ट्रैक मेंटेनर, पटरियों, रेलवे कोच, स्टोर डिपार्टमेंट और सहायक पदों पर भर्ती की जाती है। इन पदों पर भर्ती के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा आयोजित करती है। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार को फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद उनकी योग्यता के अनुसार पदों पर नियुक्ति करती है।

रेलवे ग्रुप डी के पदों पर जाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के मन में क्या सवाल हमेशा रहता है कि आखिर रेलवे ग्रुप डी के पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को क्या काम करना होता है। आज के इस आर्टिकल में RRB Group D 2025 इसमें क्या काम करना होता है के बारे में विस्तार से जानेंगे। आधिकारिक तौर पर रेलवे ग्रुप डी की जानकारी के लिए आरआरबी के आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर भी जा सकते हैं।

RRB Group D 2025: इसमें क्या काम होता है?

रेलवे ग्रुप डी में कई तरह के काम होते हैं, ये काम रेलवे के विभिन्न विभागों के द्वारा किए जाते हैं। मुख्य रूप से रेलवे ग्रुप डी के अंतर्गत ट्रैक मेंटेनर, पटरियों, रेलवे कोच, स्टोर डिपार्टमेंट और सहायक पदों पर भारती की जाती है। इन पदों पर नियुक्त उम्मीदवारों को क्या काम करना होता है इसे विस्तार से नीचे देख सकते हैं।

 # ट्रैक मैनेजर: रेलवे ग्रुप डी में ट्रैक मैनेजर का काम पटेरिया का रखरखाव, पटरियों की मरम्मत, जोड़ों को कसना, ट्रैक पर पड़ी किसी भी चीज को हटाना आदि। काम करना होता है।

 # रेलवे कोच: रेलवे ग्रुप डी में रेलवे कोच का काम कोचो की सफाई, रखरखाव, ट्रेनों के डिब्बों की सफाई, छोटी-मोटी मरम्मत करना आदि काम करना होता है।

# स्टोर डिपार्टमेंट: रेलवे ग्रुप डी में स्टोर डिपार्टमेंट का काम यात्रियों के सामानों को स्टोर में देख-रेख, रखरखाव, स्टोर की साफ सफाई और कई अन्य रिकॉर्ड रखना आदि काम करना होता है।

 # सहायक कार्य: रेलवे ग्रुप डी में सहायक के पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को टिकट जांचना, यात्रियों की मदद करना, सामान उठाना आदि और भी कई अन्य तरह के काम सहायक के रूप में करना होता है।

RRB Group D 2025 के लिए योग्यता

रेलवे ग्रुप डी के पद पर जाने के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त स्कूल से दसवीं कक्षा पास होनी चाहिए। इसके साथ ही न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में अलग से छूट दी जाती है। इसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा भी आयोजित की जाती है जिसमें मुख्य रूप से दौड़ और भजन 30 क के वजन को उठाकर 100 मीटर चलना होता है। इन सभी योग्यता के बाद अंतिम रूप से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद उम्मीदवारों के योग्यता और मापदंडों के आधार पर नियुक्ति दी जाती है।

RRB Group D 2025 की तैयारी कैसे करें?

रेलवे ग्रुप डी के पद पर जाने के लिए सबसे पहले आपको रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा को पास करना होगा। इस परीक्षा को पास करने के लिए आपके दृढ़ निश्चित और सकारात्मक रहकर तैयारी करनी होगी। रेलवे ग्रुप डी के लिए पाठ्यक्रम सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग और सामान्य विज्ञान से प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा की तैयारी बेहतर ढंग से करने के लिए आरआरबी द्वारा जारी परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को देख सकते हैं। इसके अलावा मॉक टेस्ट, पिछले वर्षों में हुए आरआरबी ग्रुप डी के परीक्षा के प्रश्न पत्र और मॉडल पेपर से तैयारी कर सकते हैं।

रेलवे ग्रुप डी के पदों पर जाने के लिए भर्ती परीक्षा पास करने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए भी तैयारी निरंतर करना होगा। इसकी तैयारी के लिए है आप रोज सुबह उठकर दौड़ सकते हैं। वजन उठाने के लिए किसी भी चीज के 30 किलो की एक बोरा या पत्थर का उपयोग कर नियमित रूप से 100 मीटर चलने का अभ्यास कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जानकारी के लिए रेलवे के आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जा सकते हैं।

RRB Group D 2025: महत्वपूर्ण लिंक

RRB Official Website  Click Here 
Next Naukari Home Page  Click Here

Leave a Comment

Floating Social Buttons WhatsApp Icon Telegram Icon