How to study in summer: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाई करने में काफी परेशानी होती है। अधिक गर्मी होने की वजह से ना तो वह दिन में पढ़ पाते हैं और ना ही रात में। गर्मी के दिनों में पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित न होने की वजह से सही से पढ़ाई नहीं कर पाते हैं जिसका नतीजा होता है कि बच्चे क्लास में पीछे हो जाते हैं। गर्मी के दिनों में अधिक गर्मी के वजह से शरीर में पसीना और जलन के वजह से पढ़ाई करना काफी चुनौती पूर्ण होता है। खासकर स्कूली और कॉलेज के बच्चों को यह परेशानी काफी अधिक होती है।
अगर बच्चों को गर्मी के दिनों में सामान्य मौसम के उपाय बताए जाएं तो वह मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। यानी कि अगर बच्चों को ऐसे वातावरण या कुछ ऐसे उपाय बताए जाएं जिनकी मदद से वह गर्मी के दिनों में सामान्य मौसम कट रही ध्यान केंद्रित कर पढ़ाई करें। आज के इस (How to study in summer) लेख में हम ऐसे ही पांच महत्वपूर्ण टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें फॉलो करके स्कूली और कॉलेजों के छात्र गर्मी के दिनों में भी सामान्य मौसम की तरह पढ़ाई कर पाएंगे।
How to study in summer: गर्मी के दिनों में पढ़ाई कैसे करें?
गर्मी के दिनों में पढ़ाई करना स्कूली और कॉलेज के स्टूडेंट के लिए चुनौती पूर्ण तो है ही लेकिन अपने क्लास में पीछे न होने के लिए निरंतर पढ़ाई करना भी जरूरी है। गर्मी के दिनों में पढ़ाई करने के लिए शांत जगह का चयन, सही समय का चयन, आरामदायक कपड़े पहने, पर्याप्त मात्रा में पानी और शरबत पीना, छोटे-छोटे ब्रेक लेना यह ऐसे उपाय हैं जिसकी मदद से सभी स्टूडेंट गर्मी के दिनों में बिना किसी परेशानी के अच्छे से ध्यान केंद्रित कर पढ़ पाएंगे। गर्मी के दिनों में पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए यह पांच टिप्स काफी असरदार साबित हो सकते हैं।
1. सही समय चुनें: गर्मी के दिनों में पढ़ाई करने के लिए स्कूली और कॉलेज के बच्चों को चाहिए कि वह रोज सुबह और शाम के समय पढ़ाई करें। क्योंकि दोपहर के तुलना में सुबह और शाम में गर्मी का अस्तर काम हो जाता है।
2. शांत जगह चुनें: गर्मी के दिनों बच्चों को पढ़ाई में शोरगुल अधिक सुनाई देता है जिसके वजह से पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होती है इसीलिए बच्चों को चाहिए कि पढ़ाई करने के लिए शांत जगह का चयन करें। पुस्तकालय या कोई शांत जगह जहां पर पंखा या कलर का उपाय हो वह सामान्य मौसम की तरह पढ़ाई कर पाएंगे।
3. आरामदायक कपड़े पहनें: गर्मी के दिनों में बच्चों को किस तरह के कपड़े पहने चाहिए इस पर ध्यान देना काफी महत्वपूर्ण है। अधिक मोटे और हवादार कपड़े नहीं पहनने से अधिक गर्मी महसूस होती है। इसलिए छात्रों को चाहिए कि गर्मी के दिनों में आरामदायक कपड़े पहनें ताकि अधिक गर्मी महसूस ना हो और अच्छे से पढ़ाई कर पाए।
4. पर्याप्त पानी और शरबत पिएं : गर्मी के दिनों में सभी बच्चों को अपने शरीर को हाइड्रेटेड और अंदर से ठंड रखने के लिए चाहिए कि अधिक से अधिक पानी पिए और फलों का शरबत या जूस पिए। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखती है। जिसे गर्मी के दिनों में अधिक गर्मी महसूस नहीं होती है।
5. छोटे-छोटे ब्रेक लें: कभी भी पढ़ाई करने के दौरान बच्चों को लंबे समय तक पढ़ाई करने के लिए पढ़ाई के बीच-बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लेने चाहिए। इस बीच में अपने शरीर को ठंड रखने वाली क्रिया कर सकते हैं। पढ़ाई करते समय हर आधे घंटे में 5-10 मिनट का ब्रेक लेने से पढ़ाई में मन लगता है जिससे आप अच्छे से लंबे समय तक पढ़ाई कर पाते हैं।
How to study in summer: महत्वपूर्ण सूचना
गर्मी के दिनों में सामान्य मौसम की तरह पढ़ाई करने के लिए रोज सुबह जल्दी उठने की कोशिश कर सकते हैं। दोपहर के तापमान से सुबह का तापमान सामान्य होता है इसके साथ ही आप अपने दोस्तों के साथ मनोरंजन के साथ पढ़ाई कर सकते हैं। दोस्तों के साथ पढ़ाई करने से आपका ध्यान पढ़ाई और दोस्तों के बीच लगा रहेगा जिससे आपको गर्मी का एहसास कम होगा। बड़े वृक्ष के नीचे पढ़ाई करना भी काफी आरामदायक होता है पुराने जमाने के लोग गर्मी के दिनों में लोग ब्रिक्स के नीचे ठंड में पढ़ाई करते थे। ऊपर बताए गए टिप्स को अपनाने के बाद आपके मन में How to study in summer सवाल कभी नहीं आएगा।
How to study in summer: महत्वपूर्ण लिंक
How to Study in Winter | Click Here |
Next Naukari Home Page | Click Here |